{"_id":"68c9775b683126926d04f545","slug":"up-kithore-s-kaif-died-due-to-cloud-burst-in-dehradun-five-storey-building-suddenly-collapsed-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देहरादून में बादल फटने से मेरठ के कैफ की मौत, अचानक ढहकर नदी में गिर गई पांच मंजिला बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देहरादून में बादल फटने से मेरठ के कैफ की मौत, अचानक ढहकर नदी में गिर गई पांच मंजिला बिल्डिंग
Tue, 16 Sep 2025 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:13 PM IST
सार
Meerut News: किठौर निवासी कैफ और उसका भाई गुड्डू देहरादून में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। सभी लोग सोए हुए थे, तभी बादल फट गया। परिजनों को कैफ की मौत की खबर लगी तो मातम पसर गया।
विज्ञापन
कैफ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा की पहाड़ियों पर बादल फटने से कस्बा किठौर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी मोहम्मद कैफ (20) की मौत हो गई। उसका भाई गुड्डू घायल हो गया। एनडीआरएफ की मदद से गुड्डू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने बताया कि मोहम्मद कैफ काफी समय से देहरादून में अपने भाई के साथ टाइल्स पत्थर लगाने का कार्य कर रहा था। कैफ के पिता अफजल ने बताया कि जिस बिल्डिंग में दोनों भाई अन्य लोगों के साथ टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे, उसी बिल्डिंग में सो गए थे। अचानक बादल फटने से पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई और नदी में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी लोग बह गए, तो चीख-पुकार मच गई। एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मोहम्मद कैफ को पानी से बाहर निकाला। कैफ को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया।
हापुड़ का मूल निवासी था कैफ
कैफ चार भाइयों में तीसरे नंबर का है, जबकी कैफ की तीन बहनें हैं। कैफ के पिता अफजल मजूदरी करते हैं। लोगों ने बताया की कैफ का पैतृक गांव हापुड़ का सरावनी है, लेकिन काफी समय से किठौर में रह रहा है।
ये भी देखें...
Meerut: देहरादून में बादल फटने के बाद गंगा उफान पर, हस्तिनापुर में बढ़ा खतरा, ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत
कैफ चार भाइयों में तीसरे नंबर का है, जबकी कैफ की तीन बहनें हैं। कैफ के पिता अफजल मजूदरी करते हैं। लोगों ने बताया की कैफ का पैतृक गांव हापुड़ का सरावनी है, लेकिन काफी समय से किठौर में रह रहा है।
ये भी देखें...
Meerut: देहरादून में बादल फटने के बाद गंगा उफान पर, हस्तिनापुर में बढ़ा खतरा, ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत