{"_id":"67d52a651e51f6ed860d9947","slug":"bijnor-candidate-commits-suicide-after-his-name-does-not-appear-in-up-police-merit-list-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: यूपी पुलिस मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: यूपी पुलिस मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
Sat, 15 Mar 2025 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 15 Mar 2025 12:56 PM IST
सार
पुलिस की मेरिट लिस्ट में नाम न आने से आहत होकर बिजनाैर जनपद में एक युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। युवक की माैत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर जनपद के स्योहारा क्षेत्र के गांव अलियार पुर में एक युवक ने पुलिस की मेरिट लिस्ट में नाम न आने से आहत होकर ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अलियारपुर निवासी नरेन्द्र सैनी (24) पुत्र संतराम सैनी ने यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने पर वह बहुत खुश था। गुरुवार को घोषित पुलिस परीक्षा परिणाम में नाम न आने पर नरेन्द्र दुखी हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्वांग खेलते समय माैत: बिजनाैर में होली का जश्न मनाते हुए व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, दम तोड़ा, फीकी रही होली
विज्ञापन
साथियों के अनुसार उसके मेरिट लिस्ट में नाम आने में दो तीन नंबर कम रह गए थे। शुक्रवार को सुबह सवेरे साढ़े आठ बजे नरेन्द्र गांव से ही कुछ दूरी पर गुजर रही मुरादाबाद सहारनपुर रेलवे लाइन पर पहुंच कर रेल गाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली।
नरेन्द्र चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन की शादी हो गई थी। नरेन्द्र की मौत के बाद परिजन में शोक व्याप्त है।