फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: BLO Dhampur

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में रूचि न लेने वाले 10 बीएलओ का वेतन रूकेगा, डीएम को रिपोर्ट

Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: BLO Dhampur
मतदाता। - फोटो : ???????
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में रुचि लेकर कार्य न करने के आरोप में 10 बीएलओ का वेतन रोकने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम का कहना है कि ग्रामीण बार बार शिकायत कर रहे हैं कि बीएलओ ने उनके गांव में आकर लोगों से संपर्क तक करना गंवारा नहीं किया। यह भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि अधिकांश बीएलओ रविवार के दिन वूथ पर उपस्थिति दर्शा कर अगले दिन स्कूल समय में प्रतिकर अवकाश लेकर घर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ऐसे लापरवाह बीएलओ की संख्या नहटौर विधान सभा क्षेत्र में है। चुनाव आयोग की ओर से एक सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू था, जो 15 अक्तूबर तक पूरा होना था। लेकिन निर्धारित समय के भीतर कार्यक्रम पूरा न होने के कारण आयोग की ओर से इसकी तारीख अब बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अब प्रयास किया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में हर हाल में 30 अक्तूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरा हो जाए। अब तक जनपद बिजनौर में 70 प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य पूरा हो चुका है। धामपुर तहसील की धामपुर विधान सभा में 68, नहटौर में 67 , नूरपुर में 64 और बढ़ापुर में 60 प्रतिशत पुनरीक्षण का कार्य हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed