Bijnor: दलदल में फंसा हाथी, निकालने में छूट रहे अफसरों के पसीने, मौके पर बुलाई जेसीबी, पर नहीं मिली सफलता
Bijnor News : एक हाथी दलदल में फंस गया। वहीं, हाथी को निकालने में अफसरों के छूट रहे हैं। मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर में मंगवाया गया लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी।
विस्तार
बिजनौर में नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में धान के खेत की दलदल में एक हाथी फंस गया। हाथी ने घंटों दलदल से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। वहीं, हाथी का शोर सुनकर किसान मौके पर पहुंचे और किसानों ने वन अधिकारियों को सूचना दी।
वहीं, वन विभाग की टीम ने रस्सी के जरिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया और लेकिन कीचड़ की दलदल में फंसे हाथी को निकालने में टीम फेल हो गई।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल
राजगढ़ वन रेंज से सटे भागूवाला के जंगल में धान के खेत में फंसने की सूचना पर वन रेंज अधिकारी प्रिंस कुमार सहित वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा
वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर भी मंगाया, लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही जलभराव व दलदल में फंस गए। अब वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ भी मौके पर पहुंचे।