Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Merchant Navy deck crew arrested for trolley theft

Bijnor News: मर्चेंट नेवी का डेक क्रू ट्राॅली चोरी में गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy deck crew arrested for trolley theft
किरतपुर। मुंबई में मर्चेंट नेवी में डेक क्रू की नौकरी करने वाले युवक को पुलिस ने ट्राॅली चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने दोस्तों के संग मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम नया गांव निवासी जयप्रकाश ने नौ नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके घेर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मंगलवार को योगेश उर्फ रितिक निवासी नया गांव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चार-पांच नवंबर की रात उसने अपने दो दोस्तों के संग लिकर ट्रॉली चोरी की थी। हनी निवासी झलरी ट्रैक्टर लेकर आया था। उक्त ट्रैक्टर के पीछे ट्राली को जोड़कर चोरी की, इसके बाद ट्रॉली को मोतीचूर के पास भट्ठे के निकट कबाड़ी के गोदाम के समीप खाली जमीन पर छिपाकर खड़ा कर दिया था। आरोपी कई दिनों से ट्रॉली बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि पकड़ में आया आरोपी मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है जोकि नौ महीने बाद मुंबई से घर आया था। वारदात में शामिल आरोपी के दो दोस्तों हनी और मनीष निवासी रामपुर नौआबाद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed