फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor also mourns the death of Dilip Kumar

दिलीप कुमार के निधन पर बिजनौर में भी शोक, प्रशंसक बोले, गिर गया बॉलीवुड का ताजमहल

Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor also mourns the death of Dilip Kumar
दिलीप कुमार के निधन पर बिजनौर में भी शोक, प्रशंसक बोले, गिर गया बॉलीवुड का ताजमहल
विज्ञापन

बरूकी (बिजनौर)। बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया। दिलीप कुमार के बिजनौर निवासी कई लोगों से नजदीकी संबंध रहे और वह बिजनौर के लोगों से गर्मजोशी से मिलते थे। दिलीप कुमार की मौत पर शकील बिजनौरी ने कहा कि दिलीप कुमार का जाना बिल्कुल बॉलीवुड का ताजमहल गिर जाने जैसा है।
राज कपूर, देवानंद के साथ दिलीप कुमार का जिक्र किया जाता है। बिजनौर निवासी कई व्यक्तियों से दिलीप कुमार के नजदीकी संबंध रहे। सिलोन रेडियो में एनाउंसर रहे चांदपुर निवासी गोपाल शर्मा से उनके बेहद नजदीकी संबंध थे। गोपाल शर्मा की आवाज के दिलीप कुमार बड़े प्रशंसक थे। गोपाल शर्मा ने अपनी आत्मकथा ‘आवाज की दुनिया के दोस्तों’ में दिलीप कुमार के साथ मधुर संबंधों का जिक्र किया है। बिजनौर के प्रसिद्ध इतिहासकार शकील बिजनौरी बताते हैं कि जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार अफसर जमशेद ने रूबी रिशाला के नाम से एक पत्रिका शुरू की थी, जिसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में था। उस पत्रिका का उद्घाटन कराने के लिए दिलीप कुमार को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

अफसर जमशेद के बुलावे पर दिलीप कुमार दिल्ली आए थे और पत्रिका रूबी रिसाला का उद्घाटन किया था। शकील बिजनौरी बताते हैं कि दिलीप कुमार बिजनौर के लोगों से बेहद गर्मजोशी से मिलते थे। फिल्म अभिनेता एवं मंच संचालक शाहिद बिजनौरी से दिलीप कुमार की बेहद घनिष्ठता थी। शाहिद बिजनौरी ने दिलीप कुमार के कई स्टेज प्रोग्राम का संचालन भी किया। शाहिद बिजनौरी को दिलीप कुमार अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। दिलीप कुमार की मौत पर शकील बिजनौरी ने कहा कि दिलीप कुमार का जाना बिल्कुल बॉलीवुड का ताजमहल गिर जाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed