फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 14 including farm owner booked in elephant case, action taken against deputy ranger and forest guard

Bijnor: हाथी प्रकरण में खेत स्वामी सहित 14 पर मुकदमा, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड पर ये हुई कार्रवाई

Thu, 03 Oct 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Oct 2024 09:32 PM IST
सार

खेत में हाथी दबा मिलने के प्रकरण में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bijnor: 14 including farm owner booked in elephant case, action taken against deputy ranger and forest guard
हाथी को निकालने के लिए खेत में खुदाई के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौड़िया वन क्षेत्र में खेत में दबे मिले हाथी प्रकरण में वन विभाग ने खेत स्वामी सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में छह लोग अज्ञात भी शामिल किए गए हैं। वन विभाग ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। उधर, इस मामले में डिप्टी रेंजर सहित दो निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

कौड़िया के कंडरावाली आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-एक के निकट खेत में दबे मिले हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने नगीना देहात थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। वनरक्षक मेघनाथ की ओर से दर्ज रिपोर्ट में चांदपुर के गांव कुलचाना निवासी खेत स्वामी जय सिंह सहित 14 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खेत स्वामी जय सिंह, कंडरावाली निवासी हरविंदर सिंह, सतनाम सिंह, दयाल सिंह, कुलवंत सिंह, शमशाद, हसन और सिराजुद्दीन को नामजद किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेत स्वामी सहित नामजद आस-पास खेती करते हैं और जंगली जानवरों से बचाव के लिए इलेक्ट्रिक फेंसिंग का इस्तेमाल करते आए हैं। वन विभाग की ओर से दर्ज रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक फेंसिंग की चपेट में आने से हाथी की मौत का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन

वन अधिनियम की लगीं संगीन धाराएं
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि बिजली के करंट से मरे हाथी को वन विभाग को सूचना दिए बिना खुर्द-बुर्द करने की नीयत से खेत में दबाया गया।
 

डिप्टी रेंजर सहित दो निलंबित
वन संरक्षक मुरादाबाद ने हाथी प्रकरण में डिप्टी रेंजर मनीष कुमार और फॉरेस्ट गार्ड विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ उदासीनता बरतने की विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। खेत से बरामद हाथी का शव एक माह से अधिक पुराना बताया गया है।
 

पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ हाथी की मौत का कारण
खेत में दबे मिले हाथी की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ। तीन चिकित्सकों के दल ने हाथी का पोस्टमार्टम कर बिसरा आईवीआरआई बरेली को जांच के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने मोहनवाली कंपार्टमेंट के कक्ष संख्या-एक के आरक्षित वन क्षेत्र में हाथी के अवशेष दफना दिए।

डीएफओ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की टीम
डीएफओ वंदना फोगाट ने हाथी प्रकरण से जुड़े खेत स्वामी सहित आरोपियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गठित की है। टीम ने खेत स्वामी सहित कई आरोपियों के यहां दबिश दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed