फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bhupendra Chaudhary, who came to the district as the state president, received a warm welcome

Bijnor: प्रदेशाध्यक्ष बनकर जिले में आए भूपेंद्र चौधरी, हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहली बार मंगलवार को बिजनौर जनपद में पहुंचे। जिले में प्रवेश के दौरान से लेकर कई स्थानों पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
 

विज्ञापन
Bijnor: Bhupendra Chaudhary, who came to the district as the state president, received a warm welcome
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहली बार मंगलवार को बिजनौर जनपद में पहुंचे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि इस बार प्रदेश से सभी की सभी लोकसभा सीटें जीतनी है। उन्होंने संगठन को भी मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही सरकार की लाभकारी नीतियों को जन जनतक पहुंचाने को कहा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन के उत्थान के लिए विकास कार्य किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग या रंजिश: तालिबानी तरीके से दीपक का कत्ल, शव देख कांपी रूह, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
विज्ञापन


बालकिशन चौराहे पर किया स्वागत
हल्दौर, प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बालकिशनपुर चौराहा पर क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख हल्दौर विजेंद्र चौधरी, उदयपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भारी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उधर नूरपुर में ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अनेक समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, राहुल चौधरी, अतुल मारवाड़ी, नरेश कुमार, केहर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं झालू के भाजपा कार्यकर्ता लोकेंद्र चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्योहारा में भी हुआ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
स्योहारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्योहारा में वर्मा हॉस्पिटल में पहुंचने पर डॉ. मनोज वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सीपी सिंह, राजीव वर्मा, डॉ. अभयवीर ढाका, अनिल कुशवाह, कृष्ण कुमार ढाका, कुंवर राणा प्रताप सिंह, शौर्य वर्मा, मोहित रस्तोगी, अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एमएम पब्लिक स्कूल पर आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ. नेपाल सिंह, अनिल जैन, डॉ. विनीत देवरा, मनोज भटनागर आदि रहे। इसके अलावा लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, लक्ष्य कॉलेज के निर्देशक अमित चौहान, अनुराग चौहान डॉ. मनोज कुमार सिंह, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed