फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम-प्रसंग या रंजिश: तालिबानी तरीके से दीपक का कत्ल, शव देख कांपी रूह, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Wed, 28 Sep 2022 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Sep 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Love Affair or Enimity : Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खजूरी गांव में दीपक त्यागी का कत्ल तालिबानी तरीके से किया गया। सिर कटे शव को देखकर हर कोई सन्न रह गया। कातिलों से पहले दीपक का सिर ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। रातभर परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने खजूरी गांव के पास नाले में सर्च अभियान चलाया। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि दीपक की हत्या के पीछे प्रेम-संबंध या फिर रंजिश हो सकती है।



पुलिस ने रात में युवती सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मुख्य रास्ते पर गन्ने के खेत से खून के छींटे इस वारदात की बर्बरता को बयां कर रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि सिर काटने के बाद 20 मीटर तक कातिल उसको घसीटते हुए ले गए। शायद उसके बाद बोरे में रखकर ले गए होंगे। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सिर के बिना शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।  गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे हत्यारों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Love Affair or Enimity : Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार और गुस्साए ग्रामीणों ने सिर बगैर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक को तालिबानी अंदाज में मारा और फिर उसका सिर काटकर ले गए। पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव घर में रखा है।

रातभर परिजन विलाप करते रहे। पुलिस ने हालात देखकर रात में गांव को छावनी बना दिया। पुलिस अधिकारी रात में पीड़ित परिवार को समझाने में लगे रहे कि शव का अंतिम संस्कार कर दो। पुलिस कातिलों को गिरफ्तार कर सिर को भी बरामद कर लेगी। वहीं मेरठ में कमिश्नरी पर त्यागी समाज का नेतृत्व कर रहे मांगेराम त्यागी भी आज परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

Love Affair or Enimity : Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दीपक के युवती से बताए प्रेम-संबंध 
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक दीपक का पड़ोस के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के हेयर ड्रेसर की व्यक्ति की बेटी से प्रेम-संबंध थे। दोनों की बातचीत के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। बताया कि यह बात दीपक के परिजनों को पता चली तो वह नाराज हो गए और बेटे का मोबाइल तक छीनकर अपने पास रख लिया था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पीड़ित परिवार ने भी युवती वाले एंगल पर पुलिस को पड़ताल करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Affair or Enimity : Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दबंग था दीपक, मारपीट तक कर देता था
एसपी देहात ने बताया कि दीपक के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। वह दबंग था और शराब पीने के साथ मारपीट कर देता था। माता पिता ने गुस्से में कई बार डांटकर घर से भगा दिया। उसके दबंग होने से गांव के कई लोग उससे रंजिश रखते थे। इस बिंदू पर कई लोगों से बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
Love Affair or Enimity : Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

देर रात तक गांव में डटे रहे राज्यमंत्री
मंत्री दिनेश खटीक और उनके कार्यकर्ताओं ने आधी रात तक गांव में डेरा डाला हुआ था। उनकी मांग थी कि हत्यारों को पुलिस पकड़े। पीड़ित परिवार के लोगों को वह आश्वासन देते रहे है कि इंसाफ मिलेगा। दीपक के सिर की तलाश में पुलिस की कांबिंग रात में जारी रही।

दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। तीन बेटियां और दो पुत्र है। पुत्र में दीपक छोटा बेटा था। दो बेटियाें की शादी हो चुकी है। धीरेंद्र 65 बीघा जमीन के मालिक है और करीब 80 बीघा जमीन ठेके पर लेकर खेती करते है। धीरेंद्र अपने दोनों बेटों के साथ खेतीबाड़ी के साथ गांव में परचून की दुकान भी चलाते है। दीपक की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed