फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu staged a sit-in outside PNB, made the manager sit among them.

Bijnor News: भाकियू ने पीएनबी के बाहर दिया धरना, प्रबंधक को अपने बीच बैठाया

Fri, 03 Apr 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in outside PNB, made the manager sit among them.
बरूकी में पीएनबी के सामने धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बरूकी। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने धरना दिया। उन्होंने दो घंटे तक शाखा प्रबंधक को अपने बीच बैठाए रखा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं सहकारी बैंक की स्थानीय शाखाओं की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों का उत्पीड़न एवं शोषण करने का आरोप लगाया। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को दो घंटे धरना स्थल पर बैठाए रखा। कार्यकर्ताओं ने शादीपुर एवं पीली चौकी विद्युत गृह के अभियंताओं के धरना स्थल पर मौजूद न होने एवं उनकी कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताते हुए समय पर किसानों का कार्य न करने के आरोप लगाए। बरूकी में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड पर पुलिया निर्माण करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। बरूकी में सोमवार और बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को सहकारी संघ, सहकारी समिति, मंडी समिति एवं पानी की टंकी के प्रांगण में लगवाने की भी जिला प्रशासन से मांग की। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश काकरान की अध्यक्षता एवं तिलकराम खोंबे के संचालन हुए धरने में कामेंद्र सिंह, चमन सिंह, हेमराज सिंह,वरुण सिंह, बनवारी लाल, मुकेश कुमार आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed