{"_id":"66dc4272b7c4e1d78f096c44","slug":"beggar-stabbed-his-friend-in-the-stomach-for-not-giving-money-inbijnor-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भीख नहीं देने पर भिखारी ने पेट में घोंप दिया चाकू, मुकदमा दर्ज, अस्पताल में भर्ती कराया गया शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीख नहीं देने पर भिखारी ने पेट में घोंप दिया चाकू, मुकदमा दर्ज, अस्पताल में भर्ती कराया गया शख्स
Sat, 07 Sep 2024 05:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक भिखारी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में भिखारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जो दे उसका भी भला, जो ना दे उसका भी भला....अब ऐसा नहीं रहा है। दरअसल अब भीख में जबरदस्ती होने लगी है। यह वाकया बिजनौर में हुआ, भीख नहीं देने पर एक भिखारी आपा खो बैठा और एक व्यक्ति के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भिखारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नई बस्ती में शनिवार को भिखारी भीख मांगने के लिए आया। जिसे नईम (45) पुत्र रईस ने भीख देने से मना कर दिया। इसके बाद वह नईम के पड़ोस वाले घर में भिख मांगने चला गया, उस घर में भी महिला ने भीख नहीं दी। इस पर भिखारी महिला से भीख देने के लिए जबरदस्ती करने लगा। दोनों में बहस हुई तो नईम भी पहुंच गया।
विज्ञापन
नईम ने भिखारी को डांट दिया, जिस पर भिखारी आपा खो बैठा औरर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर जेब से चाकू निकालकर नईम के पेट में मार दिया। आस पास के लोग जमा हो गए। घायल नईम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर भिखारी की शिनाख्त नसीर अहमद पुत्र गुलाम मौहम्मद निवासी बसी थाना किरतपुर के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी भिखारी को हिरासत में ले लिया है। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।