फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank of Ganga will be developed on the lines of Haiderpur Wetland in Bijnor

बिजनौर: हैदरपुर वेटलैंड की तर्ज पर विकसित होगा बिजनौर में गंगा का किनारा

Sat, 18 Feb 2023 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bank of Ganga will be developed on the lines of Haiderpur Wetland in Bijnor
- गंगा के इस पार भी रहता है विदेशी पक्षियों का जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर की सीमा में पड़ने वाला गंगा किनारा भी हैदरपुर वेटलैंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके लिए कवायद चल निकली है। प्रस्ताव बनाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।
बिजनौर बैराज पर गंगा के उस पार मुजफ्फरनगर की सीमा में हैदरपुर वेटलैंड है। सर्दियों के वक्त यहां पर प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा लगता है। जिन्हें देखने के लिए पक्षी प्रेमी दूर दूर से आते हैं। बता दें कि ये पक्षी सिर्फ हैदरपुर वेटलैंड में ही नहीं आते बल्कि गंगा के बिजनौर सीमा वाले किनारे में भी इन्हें देखा जाता है। लेकिन बिजनौर सीमा वाले गंगा किनारे को उस लिहाज से विकसित नहीं किया गया है। इस ओर बनी झील में पर्यटकों के लिए कुछ नहीं है। लोग जाते हैं तो तटबंध वाली सड़क से ही दीदार कर लौट आते हैं लेकिन अब हैदरपुर वेटलैंड की तर्ज पर इस किनारे को भी विकसित किया जाएगा। जिसमें व्यू प्वाइंट बनाने के साथ साथ बारिश से बचने के इंतजाम किए जाएंगे। जिससे पर्यटकों को परेशानी नहीं होने पाए और एक बेहतर लुक उनकी आंखों के सामने हो। वन विभाग ने इस पर तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल रामसर साइट घोषित होने के बाद हैदरपुर वेटलैंड दायरा बढ़कर बिजनौर की सीमा तक आ पहुंचा है। जिसके चलते ये तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

हर साल आते हैं 200 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी बिजनौर गंगा बैराज के दोनों ओर हर साल 200 से ज्यादा प्रजाति के करीब 20 हजार पक्षी पहुंचते हैं। गंगा के उस पार हैदरपुर वेटलैंड पर पक्षी निहारने के लिए पक्षी प्रेमी पहुंचते हैं। बिजनौर की ओर गंगा के तटबंध से भी इन पक्षियों को देखा जा सकता है। जब झील का पानी कम होता है, तब पक्षियों की संख्या भी यहां बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
गंगा किनारे तटबंध पर पक्षियों को देखने के लिए कुछ बिंदु चिन्हित किए जा रहे हैं। ताकि लोग आराम से खड़े होकर पक्षियों को देख सके। इसके अलावा तटबंध को साइकिल ट्रैक में बदलने की भी तैयारी है। - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed