फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu's movement suspended

भाकियू का आंदोलन स्थगित, गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रशासन को दिया वार्ता का प्रस्ताव

Sat, 04 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bakiu's movement suspended
नांगलसोती के चमरौला में चौ.दिगंबर सिंह के आवास पर बैठे किसान। - फोटो : NAZIBABAD
भाकियू का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू ने नौ जुलाई को होने वाला जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन को वार्ता कर मामला सुलझाने के लिए कहा गया है। समझौता न होने पर संगठन के निर्णय अनुसार आर पार का आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
शनिवार शाम भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने दिगंबर सिंह के घर जाकर उनसे बात की। धर्मेंद्र मलिक ने प्रेस वार्ता ने कहा कि कानपुर कांड को देखते हुए पुलिस के सहयोग व कोरोना की परिस्थतियों की वजह से आंदोलन स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में डीएम और एसपी से गुत्थी को सुलझाने के लिए कहा गया है। लेकिन किसान का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ुलिस किसी भी कार्यकर्ता को गिरफ्तार करती है तो इसके बाद किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रशासन को व्यवस्था ठीक से चलानी है तो, किसान की बात सुननी ही होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात जुलाई को भाकियू का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में अधिकारियों से मिलेगा। बैठक के बाद संगठन निर्णय लेगा। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अतुल कुमार सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed