फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bade Chaudhary Saheb had a big connection with Bijnor district.

Bijnor News: बिजनौर जनपद से रहा बड़े चौधरी साहब का बड़ा नाता

Sat, 10 Feb 2024 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bade Chaudhary Saheb had a big connection with Bijnor district.
-चौधरी चरण सिंह की दो बेटियों की जनपद में ही हुई थी शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसानों के सच्चे मसीहा रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह विदुर की धरती बिजनौर जनपद से बड़ा नाता रहा है। उनकी दो बेटियों की शादी बिजनौर जनपद में ही हुई थी। उनकी एक बेटी ज्ञानवती की शादी कोतवाली देहात थाने के गांव हाजीपुर निवासी एसपी सिंह के साथ हुई थी। एसपी सिंह महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके है। एसपी सिंह के पिता ढाल गोपाल सिंह का आदोपुर में भी मकान है। ज्ञानवती ने भी चांदपुर सीट से चुनाव लड़ा था।
दूसरी बेटी शारदा देवी की शादी गांव शादीपुर मिलक निवासी वासुदेव सिंह के साथ हुई। वह अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1971 में नगीना लोग सभा के चुनाव एवं 1985 में चांदपुर विधानसभा में एक सभा में भाग लेने आए थे। वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1973 में गंजदारानगर में विदुर कुटी के सामने लगे गंगा मेले में पार्टी के कैंप में आए थे। पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के बेटे कुशल पाल सिंह ने बताया कि बड़े चौधरी वर्ष 1974 में उनके गांव इस्माईलपुर में आवास पर आए थे। बताते है कि चौधरी साहब चुनावों में आते रहते थे।
विज्ञापन


बेटियों की ससुराल वाले गांवों में मनाया जश्न
कोतवाली देहात। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की सूचना पर उनकी पुत्री ज्ञानवती देवी के ससुराल वाले ग्राम हाजीपुर में खुशी मनाई गई। ग्राम महेश्वरी जट निवासी लाखन सिंह ढाका चौधरी चरण सिंह के सहपाठी रहे। लाखन सिंह ढाका आगरा विश्वविद्यालय में चौधरी चरण सिंह के सहपाठी रहे। चौधरी चरण सिंह के साथ लाखन सिंह भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान लाखन सिंह ढाका को नगीना में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed