{"_id":"6998c2008a14f82ff40f4965","slug":"area-panchayat-member-rajiv-kumar-died-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-172872-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव कुमार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव कुमार की मौत
विज्ञापन
धामपुर। सड़क हादसे में बुलेट बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव कुमार पाल (35) की मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना पर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान एवं ब्लॉक के अन्य अधिकारियों ने दुख जताया हैं।
थाना क्षेत्र के गांव करनावाला निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र हेमचंद्र सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि उनके भाई राजीव कुमार पाल 19 फरवरी की देर शाम 9.40 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से स्योहारा मार्ग स्थित मुन्नी देवी मंदिर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जब वह शीला टाकीज के पास पहुंचे तो वहां पर किसी वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसके कारण राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजीव कुमार के दो बच्चे 9 वर्षीय पुत्री निशिपाल और 6 वर्षीय पुत्र सार्थक पाल हैं। वह अपने पीछे अपनी पत्नी सरिता देवी और माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गए। ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने राजीव कुमार पाल की असामायिक मृत्यु पर दुख जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल मृदुल कुमार का कहना है कि अभी आरोपी वाहन चालक पता नहीं लग पाया है।