फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Approval for construction of 33 roads

33 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of 33 roads
बिजनौर। शहर के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पालिका 33 सड़कों और 11 नालों का निर्माण कराने जा रही है। हालांकि पुराने क्षेत्र को ज्यादा तरजीह दी गई है। नए इलाकों को सिर्फ 13 सड़कें मिली हैं, जबकि पुराने क्षेत्र में 20 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बिजनौर का दस महीने पहले विस्तार हो चुका है, जिसमें चक्कर रोड के अंदर वाले 13 गांव की 78 हजार आबादी को भी शामिल कर लिया गया। पुरानी आबादी 93 हजार थी। अभी तक गांव में शामिल मोहल्लों को शहरी का तमगा मिला तो तेजी से विकास की आस जगी। हालांकि इन दस महीनों में पालिका के नए क्षेत्रों में कुछ खास नहीं हो पाया है। यूं तो पालिका ने इनके विकास का खाका तैयार किया है। नई आबादी में तमाम जगहों पर अभी भी कच्ची सड़कें हैं। खड़ंजा भी नहीं लगा हुआ है। जिस गति से नई आबादी में विकास होना चाहिए था, वो अभी नहीं है। जिसकी तस्वीर पालिका की नई कार्ययोजना ही साफ कर रही है। बता दें कि इस महीने पालिका क्षेत्र में 33 सड़कों और 11 नालों का निर्माण होना है। जिनमें नए इलाकों को सिर्फ 13 सड़क ही मिली हैं। बाकी पुराने शहर में बनेगी। यही हाल रहा तो नए क्षेत्रों का विकास करने में ही सालों बीत जाएंगे।
विज्ञापन

नहीं है कोई पैरोकार
पुरानी आबादी के पास अपने 25 सभासद हैं। जोविकास योजनाओं में अपने अपने वार्ड की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए काफी हैं। उधर, नए क्षेत्रों के पास कोई सभासद नहीं है। विकास योजनाओं का रुख नए इलाकों की तरफ मोड़ने के लिए बोर्ड में मजबूत पैरोकारी जरूरी है। ऐसे में कहीं न कहीं सभासदों की कमी नए इलाकों को खलती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
33 सड़कों और 11 नालों का निर्माण किया जाना है। जिनमें 13 सड़के नए इलाकों में बनेगी बाकी पुराने शहर में बनाई जानी है। जहां जरूरी है, वहां सड़कों और नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
- मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed