फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Israr became a snake friend by rescuing two thousand snakes in three years.

Bijnor News: तीन साल में दो हजार सांपों का रेस्क्यू कर इसरार बने सर्प मित्र

Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Israr became a snake friend by rescuing two thousand snakes in three years.
बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव में सांप पकड़ते सर्प मित्र इसरार। फाइल फोटो
मोहम्मद यूनुस
विज्ञापन

गजरौला शिव। बरसात और गर्मी के मौसम में सांप, बिच्छू और अन्य जीव-जंतु बिलों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में गजरौला शिव निवासी इसरार अहमद पिछले तीन वर्षो से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। करीब दो हजार सांपों का रेस्क्यू कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं।
इसरार बताते हैं कि 2023 में उन्होंने पहली बार अपने पड़ोसी नवनीत के घर से लकड़ी की सहायता से रसेल वाइपर (चित्ती) का रेस्क्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार इस कार्य को जारी रखा। उन्होंने नाग, कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे खतरनाक जहरीले सांपों के अलावा पानी में रहने वाले सांपों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन

28 जून की रात धर्मनगरी में भी एक घर से पानी वाले सांप को सुरक्षित पकड़ा था। सांप पकड़ने के लिए आसपास के गांव मुकीमपुर धर्मसी, गजरौला अचपल, जंदरपुर, हमीदपुर, जमालपुर, धर्मनगरी, मंडावली, झलरा, रानीपुर, मंडावर और बिजनौर शहर समेत कई स्थानों से लोग अब उन्हें फोन कर बुलाते हैं। जून और जुलाई में ही वह 20 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान सात बार सांप ने काटा : इसरार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान उन्हें अब तक सात बार सांप काट चुके हैं। कुछ मामलों में उन्होंने घरेलू तरीके अपनाए। जबकि एक बार एसपी आवास के पास घोड़ा पछाड़ सांप पकड़ते समय उसे काट लिया था। पुलिसकमी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें एंटी स्नेक वेनम के 13 इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed