{"_id":"601849f28ebc3e08ae01367c","slug":"apply-the-error-by-3-february-bijnor-news-mrt523298617","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रुटि ठीक कर तीन फरवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रुटि ठीक कर तीन फरवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन
त्रुटि ठीक कर तीन फरवरी तक करें आवेदन
बिजनौर। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजानांतर्गत संशोधित समय सारिणी निर्गत की गई है। दशमोत्तर शिक्षण संस्थान एवं छात्र-छात्राएं समय से अपने दस्तावेज जमा करें। इस संबंध में शासन की ओर से दिये गए विवरण स्कॉलरशिप की वेबसाइड http//scholarship.up.gov.in पर भी प्रदर्शित हैं।
संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र-छात्राएं संस्था के लॉगिन पर प्रदर्शित करें। ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक करके पुन: आवेदन ऑनलाइन सबमिट करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी निर्धारित की गई है। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा करने की तिथि आवेदन पत्र भरने के दो दिन के अंदर विलंब सहित 12 फरवरी तक निर्धारित की गई है।
छात्र-छात्राओं द्वारा सही किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र-छात्रा के समस्त विवरण शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना, ऑनलाइन आवेदन पुन: प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तारीख 13 फरवरी निर्धारित की गई है।