{"_id":"6aaee124811cdc52fa0661a7","slug":"one-killed-one-injured-in-separate-road-accidents-bijnor-news-c-27-1-bij1010-190703-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
नूरपुर। शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घटना में बाइक सवार की दाहिनी टांग धड़ से अलग हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पहली दुर्घटना नहटौर मार्ग पर एक कॉलेज के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। इसमें दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। थाना शेरकोट के गांव धुराडा निवासी सुंदर उर्फ रोनू (30) और रामपुर के अंजन खेड़ा निवासी राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुंदर उर्फ रोनू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में राम सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक अपने मामा के घर राहूनंगली आया हुआ था।
दूसरी घटना मुरादाबाद मार्ग पर गांव हसुपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई। थाना नहटौर के गांव शेखपुर नारायण खेड़ी निवासी तेजपाल सिंह की बाइक को सामने से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तेजपाल सिंह की दाहिनी टांग धड़ से अलग हो गई। आरोपी कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तेजपाल सिंह को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।