{"_id":"622643b37feaac69724371e4","slug":"anger-among-parents-due-to-increase-in-fees-bijnor-news-mrt5796155125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस में बढ़ोतरी किए जाने से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस में बढ़ोतरी किए जाने से अभिभावकों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस में बढ़ोतरी किए जाने से अभिभावकों में रोष
बिजनौर। निजी स्कूूलों में फीस बढ़ाए जाने को लेकर अभिभावकों में रोष है। अभिभावक संघ ने बैठक कर विरोध जताया। वहीं ज्ञापन देकर फीस की बढ़ोतरी और पुस्तकों के प्रकाशन बदले जाने के मामले की कार्रवाई की मांग उठाई।
सोमवार को आयोजित बैठक में अभिभावक संघ के अध्यक्ष नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि कोरोना के चलते सभी कारोबार प्रभावित हुुए हैं। आमजन आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ऐसे में निजी विद्यालयों का फीस वृद्धि और पुस्तकों का प्रकाशन बदल देन निंदनीय है। सेंट मैरीज स्कूल ने इस साल फीस वृद्धि की है। सस्ता प्रकाशन हटा दिया गया है। वहीं डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि वर्तमान सत्र 2022-23 की तरह संचालित होना चाहिए। कोई फीस वृद्धि न हो और न ही पुस्तकों में हेरफेर होना चाहिए। पुस्तक, स्कूल ड्रेस किसी एक स्थान विशेष पर नहीं बिकनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में नृपेंद्र देशवाल, सीमा भारती, मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र सिंह, खालिद अली, कल्पना शर्मा, सरिता सैनी, भारती सिंह आदि शामिल रहे।