{"_id":"687fe61e605a20fc5f0448d4","slug":"an-old-man-from-bankpur-died-after-drowning-in-a-pit-filled-with-water-bijnor-news-c-27-1-bij1007-155484-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बांकपुर के वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बांकपुर के वृद्ध की मौत
Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव बांकपुर निवासी घसीटा सिंह (75) का शव सोमवार की रात गांव से बाहर पानी से भरे एक गड्ढे में पड़ा मिला।
घसीटा सिंह खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकले थे। बताया गया कि गांव के बाहर तालाब के पास पैर फिसलने से वह एक गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नहर में बहकर आया कांवड़िये का शव : नजीबाबाद में पुलिस ने पूर्वी गंग नहर से एक कांवड़िये का शव निकाला। शव बुरी तरह गला हुआ था। शरीर पर ओम नम: शिवाय लिखी टी-शर्ट थी।
हरिद्वार से आ रही पूर्वी गंग नहर में क्षेत्रवासियों ने एक शव देखा। सूचना मिलने पर नजीबाबाद पुलिस ने बनवारीपुल क्षेत्र से निकल रही नहर पर पहुंचकर शव को निकाला। पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना है।
विज्ञापन
व्यक्ति की आयु करीब 35 वर्ष है। शरीर पर गुलाबी और बादामी पट्टी की ओम नम: शिवाय लिखी टी-शर्ट और नीला लोअर था। पुलिस को जेब से पानी में भीगा हुआ एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।