{"_id":"64496bb285398dc4f20d7570","slug":"an-atmosphere-of-panic-due-to-the-continuous-attack-of-guldar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2209-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार के लगातार हमले से दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार के लगातार हमले से दहशत का माहौल
Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ / रेहड़। करीब दस दिन से लगातार हो रहे गुलदार के हमलो से जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं तीन-तीन मौतों और पांच छः लोगो के जख्मी होने तथा वन विभाग की निष्क्रियता से लोगो में आक्रोश व रोष व्याप्त है। दस दिन के भीतर गुलदार ने खेतों पर काम कर रहे लोगों के अलावा घर के अंदर घुसकर एक वृद्ध सहित दो मासूमों को मौत के घाट उतार डाला है। डीएफओ ने टीम के साथ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर पिंजरा व ट्रैप कैमरे लगवाए।
मंगलवार को देर शाम मच्छमार के मौजे मुसेपुर में गुलदार ने एक 7 वर्षीय बालिका पर हमलाकर मार डाला था जिसके वन विभाग के डीएफओ टीम के साथ गांव पहुंचे ओर जंगल में पिंजरे लगवाए ओर ड्रोन कैमरों से सर्चिंग अभियान चलाकर संभावित क्षेत्र में कांबिंग की।
वन विभाग ने कासमपुरगढ़ी, महसनपुर, सिरियावाली, शाहपुरजमाल, उदयपुर और मच्छमार में पिंजरे तो लगाये हैं, लेकिन गुलदार अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। गुलदार गांव में घर में घुसकर मासूमों को निशाना बना रहा है। इससे क्षेत्र के लोगो में भय के साथ साथ वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। वन विभाग की ओर से मच्छमार मुसेपुर में रेंज अधिकारी नगीना प्रदीप शर्मा , मोहददीनपुर महसनपुर में रविंद्र कुमार, सिरियावाली चक में बिलाल इब्राहिम, शाहपुर में सुनील राजौरा व मोहम्मद पुर राजौरी में हरदेव की टीम को गुलदार की निगरानी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए शासन से अनुमति ली जा रही ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। शीघ्र गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ अरुण कुमार के अलावा एसडीओ ज्ञान सिंह वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा , सुनील राजौरा व जगत सिंह राणा सहित अनेक वन कर्मी उपस्थित रहे।