{"_id":"60748f3b8ebc3ed7f8192405","slug":"amit-became-mr-and-vibhuti-became-miss-mca-nazibabad-news-mrt534205771","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित बने मिस्टर और विभूति बनी मिस एमसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित बने मिस्टर और विभूति बनी मिस एमसीए
विज्ञापन
नजीबाबाद के मूलचंद एकेडमी समारोह में मिस्टर एंड मिस एमसीए चुने गए प्रतिभागी।
- फोटो : NAZIBABAD
अमित बने मिस्टर और विभूति बनी मिस एमसीए
नजीबाबाद। मूलचंद एकेडमी नजीबाबाद स्कूल में आयोजित समारोह में अमित मिस्टर एमसीए और विभूति मिस एससीए बनीं। इस दौरान फैजल और आरजू को अच्छी पोशाक के लिए मिस्टर एंड मिस चुना गया।
मूलचंद एकेडमी के प्रबंधक अनिल चौहान के निर्देशन में जूनियर ने अपने सीनियर छात्र-छात्राओं को विदाई दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य और हिंदी, पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस एमसीए अमित और विभूति चुने गए व अच्छी पोशाक के लिए मिस्टर एवं मिस चुने गए आरजू और फैजल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमडी ममता चौहान, प्रधानाचार्य आयुष कर्णवाल मौजूद रहे।
उधर, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के विदाई समारोह में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को घर पर रहकर विभिन्न माध्यमों से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक पूरन सिंह भंडारी, लाला मग्घू शरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश वीर, संघ के तहसील प्रचारक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर आचार्य संजय, अमित, नीरज, आत्मरूप, भूपेंद्र, फूलमाला, पूनम, रजनी, कविता आदि मौजूद रहे।