फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amarnath pilgrims forced to return without seeing Baba barphani due to arbitrariness of Kashmiris

अमरनाथ यात्राः कश्मीरियों की मनमानी से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना लौटने को मजबूर

Sun, 01 Jul 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jul 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims forced to return without seeing Baba barphani due to arbitrariness of Kashmiris
amarnath yatra

बारिश की वजह से चार दिन से बंद पड़ी बाबा अमरनाथ की यात्रा रविवार को शुरू कर दी गई है। इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा पर बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। खच्चर वालों ने इस बार दस गुना दाम कर दिए हैं। यात्रा में बिजनौर के श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजने पर बिजनौर के तमाम श्रद्धालुओं ने खूब हंगामा किया। श्रद्धालुओं की माने तो 80 प्रतिशत श्रद्धालु बिना दर्शन के ही लौटने लगे हैं। 

विज्ञापन


बिजनौर से कई बसों में सवार होकर अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू कश्मीर के लिए पांच दिन पहले रवाना हुआ था। श्रद्धालु शुरुआत में ही बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते थे। बालटाल व पहलगांव श्रद्धालुओं के पहुंचते ही भारी बारिश की वजह से बाबा अमरनाथ की यात्रा रोक दी गई। तमाम श्रद्धालु बीच में ही फंस गए। 
विज्ञापन


रविवार को बारिश रुकने पर बालटाल व पहलगांव से अमरनाथ की यात्रा शुरू की गई। दोनों जगह से पांच-पांच  हजार श्रद्धालुओं के जत्थे यात्रा के लिए रवाना हुए, लेकिन बालटाल के गेट पर जत्थे को कश्मीर के लोगों ने आगे जाने से रोक दिया। इस कारण श्रद्धालुओं ने खूब हंगामा किया और कश्मीर के लोगों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कई लोग बिना बाबा बर्फानी के दर्शन को ही लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं से की गई नोकझोंक

Amarnath pilgrims forced to return without seeing Baba barphani due to arbitrariness of Kashmiris
अमरनाथ यात्रा
बिजनौर से अमरनाथ की यात्रा पर गए स्वयंवर वैंक्वेट हॉल के स्वामी विनीत कार उर्फ लालू, मुकेश उर्फ बंटी, दीपांश भटनागर, संगीता शर्मा, दीपक गुप्ता, राजन, धामपुर के संदीप, विजयपाल व बिजनौर के श्रद्धालुओं के साथ गई गाजियाबाद निवासी ऋचा भटनागर के मुताबिक इस बार यात्रा में ज्यादा मनमानी हो रही है। वह सब बालटाल में फंसे हैं। उन्हें यात्रा में जाने से रोक दिया गया। श्रद्धालुओं से नोकझोंक भी की गई कश्मीर के लोगों की मनमानी की वजह से 80 प्रतिशत लोग बिना दर्शन के वापस लौट रहे हैं।

 

खच्चरवालों की चल रही मनमानी

Amarnath pilgrims forced to return without seeing Baba barphani due to arbitrariness of Kashmiris
amarnath yatra
बारिश के साथ श्रद्धालु इस बार यात्रा में बड़ी मुसीबत में फंस गए। खच्चर वालों ने बारिश में फंसे यात्रियों को देख यात्रा कराने के दस गुना दाम कर दिए। हर साल खच्चर वाले यात्रा के लिए एक श्रद्धालु से 800 से 900 रुपये लेते थे। इस बार आठ से नौ हजार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed