{"_id":"6aea397981432561e10a50c0","slug":"nepalese-contractor-was-killed-by-pushing-him-in-front-of-a-car-on-the-highway-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-194659-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईवे पर कार के सामने धक्का देकर की थी नेपाली ठेकेदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईवे पर कार के सामने धक्का देकर की थी नेपाली ठेकेदार की हत्या
विज्ञापन
नजीबाबाद में नेपाली ठेकेदार की हत्या करने वाले आरोपी। संवाद
बिजनौर। उत्तराखंड में श्रमिकों की आपूर्ति करने वाले नेपाली ठेकेदार की हाईवे पर कार के सामने धक्का देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अशंक बहादुर शाही की हत्या का खुलासा कर दिया है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात 3:30 बजे हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर सरवनपुर के पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 28 अक्तूबर को अमित शाही ने शव की शिनाख्त अपने पिता अशंक बहादुर शाही निवासी गांव सिकू कालीकोट नेपाल के रूप में की।
पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हत्यारोपी शेरबहादुर निवासी नवारखेड़ा नैनीताल, कमल सिंह निवासी गांव चौमाला जनपद कैलाली नेपाल और करण बहादुर निवासी गांव कौशल्या जनपद बांके नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अशंक बहादुर शाही से उनकी जान-पहचान थी। 24 अक्तूबर को अशंक ने कोटद्वार में एक ठेकेदार से एक लाख 55 रुपये लिए, जिसे रकम लेकर नेपाल जाना था। इसी बीच कोटद्वार में ही तीन आरोपियों ने अशंक के शराब पी, इसके बाद नजीबाबाद आ गए।
विज्ञापन
नजीबाबाद में सुनारोवाली में स्थित ठेके से शराब खरीदकर पी। ज्यादा नशे में होने के बाद आरोपियों ने अशंक की जेब से एक लाख 55 रुपये निकाल लिए। इसके बाद हाईवे पर ले जाकर तेज रफ्तार में आ रही कार के सामने धक्का दे दिया, जिससे कुचलकर अशंक की मौत हो गई। तीनों आरोपी फिलहाल कोटद्वार में रहकर मजदूरी करते थे। प्रेस वार्ता में एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, नजीबाबाद सीओ और कोतवाल अमित कुमार भी मौजूद रहे।
हत्या के बाद मनाली चले गए थे आरोपी
अशंक की हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने 15-15 हजार रुपये अपने घर भिजवा दिए। जबकि बाकी रकम लेकर मनाली चले गए। जहां घूमने-फिरने में 30 हजार रुपये खर्च किए। पुलिस ने 75 हजार रुपये आरोपियों के पास से बरामद कर लिए हैं। साथ ही मृतक का बैग भी बरामद किया है।
नजीबाबाद में मिली थी आखिरी लोकेशन
अशंक बहादुर शाही नेपाल से श्रमिक लाकर उत्तराखंड में ठेकेदारों को आपूर्ति करता था। इसके बदले में उसे कमीशन मिलता था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन अशंक के गायब होने और फोन बंद आने के बाद कोटद्वार पहुंचे थे। कोटद्वार जाकर उन्हें वहां से रकम मिलने का पता लगा। जिस पर परिवार वाले कोटद्वार थाने में पहुंचे मगर उनकी वहां सुनवाई नहीं हुई। फिर नजीबाबाद आए तो पुलिस से अशंक की मौत की जानकारी मिली और शिनाख्त की।