{"_id":"6aea3a58f4171a45680ab9a0","slug":"tamil-nadu-teacher-dies-after-being-hit-by-doon-express-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-194656-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दून एक्सप्रेस की चपेट में आकर तमिलनाडु के शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दून एक्सप्रेस की चपेट में आकर तमिलनाडु के शिक्षक की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से करने वाले शिक्षक रॉबिन का फाइल फोटो
नगीना। बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल में आयोजित बच्चों की प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) के रूप में शामिल होने आ रहे बरेली के एसआरएमएस स्कूल के शिक्षक की नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में उनका एक पैर कट गया था। जीआरपी ने उन्हें तत्काल सीएचसी नगीना पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
तमिलनाडु निवासी रॉबिन पुत्र एंथोनी (46) बरेली स्थित एसआरएमएस स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने साथी अंशु के साथ हावड़ा-दून एक्सप्रेस से बरेली से नगीना आ रहे थे। दोनों को नगीना रेलवे स्टेशन पर उतरकर कार से बिजनौर जाना था। सेंट मैरी स्कूल कोटद्वार के कार्यक्रम संयोजक जिंटो जिमसन उन्हें लेने के लिए कोटद्वार से नगीना आ रहे थे। रॉबिन और उनके साथी अपने कोच में सीट पर सो रहे थे। ट्रेन के नगीना पहुंचने की जानकारी होने पर दोनों जल्दबाजी में उतरने लगे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। उतरते समय रॉबिन का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने घायल शिक्षक को एंबुलेंस से सीएचसी नगीना पहुंचाया। इसी बीच रास्ते में हादसे की सूचना मिलने पर जिंटो जिमसन भी सीधे सीएचसी पहुंच गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रॉबिन को सरकारी एंबुलेंस से बिजनौर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिंटो जिमसन ने बताया कि रॉबिन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन बरेली से बिजनौर पहुंच रहे हैं। बच्चों की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने आ रहे शिक्षक की अचानक मौत से कार्यक्रम से जुड़े लोगों में शोक छा गया।