{"_id":"6aea392deedf9d6529056537","slug":"two-fraudsters-arrested-for-cheating-a-cloth-merchant-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-194669-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कपड़ा कारोबारी से टप्पेबाजी में दो टप्पेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कपड़ा कारोबारी से टप्पेबाजी में दो टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर। कपड़ा कारोबारी से टप्पेबाजी करने में साधुवेशधारी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि नगीना में सोमवार को राजेश टंडन की दुकान पर दो साधु वेशधारी पहुंचे, जिन्होंने राजेश को माथे पर लगाने के लिए कोई पदार्थ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे साढ़े 11 हजार रुपये ठग लिए। कुछ देर के बाद कपड़ा कारोबारी राजेश को ठगी का एहसास हुआ। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए जशननाथ मोहल्ला जोगिमान्दा धर्मकोट जनपद मोगा और सेवानाथ निवासी गांव लोहागढ़ मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से साढ़े 11 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
कच्ची शराब के साथ दो पकड़े
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि बढ़ापुर पुलिस ने फुम्मन और संदीप निवासीगण गांव चाहड़वाला उर्फ सहारावाला को गिरफ्तार किया है। इनके पास से रबर ट्यूब में भरी 80 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया है। 600 लीटर लाहन को नष्ट कराया गया है।