फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ... All show the road wound to the chest

...छाती के घाव सबको दिखाती रही सड़क

Tue, 26 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 26 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
... All show the road wound to the chest
खस्ताहाल सड़क पर फंसे वाहन को निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सहसपुर में  क्षेत्र के गांव मेवानवादा को जोड़ने वाली सड़क करीब आठ वर्षों से खस्ताहाल होने से राहगीरों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग की बदहाली के कारण बच्चे भी स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। मशहूर शायर नजर बिजनौरी ने सड़कों की दुर्दशा को अपने शब्दों में कुछ यू बयां किया कि हर कोई रौंधता हुआ उसको गुजर गया, छाती के घाव सबको दिखाती रही सड़क। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन

करीब आठ से दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सहसपुर से मेवानवादा को होकर जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से आज तक सड़क की मरम्म्त तक नहीं कराई गई है। सड़क में छोटे बड़े गड्ढे परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सड़क के बदहाली पर ध्यान नहीं दिया गया। मेवानवादा में जन्मे मशहूर साहित्यकार नजर बिजनौरी करीब पांच वर्ष बाद सोमवार को गांव पहुंचे। मार्ग की बदहाली से दुखी शायर भी अपने को ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन से अलग नहीं कर सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। समाजसेवी जहीर आलम उर्फ ननवा, कॉलेज प्रबंधक सलीम अख्तर, मदरसा संचालक मोहम्मद यूनुस, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक इसरार अहमद, अरविंद कुमार, स्कूल संरक्षक मोहम्मद आकिल आदि ने        बताया कि बारिश होने पर गांव से बाहर जाने के रास्ते चारों ओर से बंद हो जाते हैं। 
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि सड़कों पर जलभराव व कीचड़ जैसे हालात को देखकर बच्चे स्कूल-कॉलेज जाने से कतराते हैं। जलभराव के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सिर्फ30 प्रतिशत पर ही रुकी है। कॉलेज स्टाफ ने बताया कि लोकनिर्माण का जिम्मा स्कूलों व मदरसों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed