फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All-round indignation on the Pulwama attack

पुलवामा हमले पर चौतरफा आक्रोश

Tue, 19 Feb 2019 11:42 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 19 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
All-round indignation on the Pulwama attack
चांदपुर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ /धामपुर में भाजपा जिला महामंत्री अवनीश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भूतपुरी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता ने पहुंच कर पाकिस्तान व इमरान खान के विरुद्ध नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान अवनीश चौहान, जितेंद्र चौहान, शशीकांत शर्मा, अंकुर जैन, सुशील चौहान, कृष्णपाल सिंह, उमेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, महेश चौहान, फूलकंवर, धर्मपाल सिंह, धीरज सिंह, हेमंत कुमार, परमानंद रहे। उधर, कादराबाद के रविदास आश्रम में रविदास जयंती पर हवन यज्ञ किया। बाद में प्रसाद वितरण कर, पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिये मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रकाश चंद मेहरा प्रेम सिंह धानिया, जयपाल सिंह, सत्य नारायण, लाल सिंह, सतेंद्र, आशीष धानिया रहे। कासमपुरगढ़ी में शिव मंदिर में महिला मंडल समिति कासमपुरगढ़ी की सदस्यों ने पुलवामा के शहीदों के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए। संतोष चौहान, सरिता वशिष्ठ, अनुसूइया देवी, रिंकी, फूलमती, किरण, रेबिन, उषा आदि रहे। उधर, धामपुर में चुंगी स्योहारा रोड चौराहे मोहल्ले वासियों की ओर से मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंका। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होकर मछली बाजार, बंदूकचियान, फल चौराहा, भगत सिंह चौक पर संपूर्ण हुआ। स्योहारा चुंगी पर शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजकुमार रस्तौगी, नासिर, विक्रम राणा, दिनेश चंद नवीन, डालचंद चौहान, सतेंद्र शर्मा, डॉ. आरिफ, पंडित दिनेशचंद भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, राजबहादुर सैनी, डॉ. निशीथ, अमित, वसीम रहे।
विज्ञापन

कालागढ़ में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
कालागढ़। सीआरपीएफ के  जवानों के आतंकी हमले में शहीद होने पर आतंकवाद व पाकिस्तान    के खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नई कालोनी में पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कालागढ़ की नई कालोनी में बड़ी संख्या में लोगों व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व पाकिस्तान देश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया। आक्रोश के साथ पाकिस्तान का पुतला फूका गया। पुलवामा मे आतंकी हमले मे शहीद हुए भारतीय सीआरपीएफ के जवानों को मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई। मयंक, अजयपाल, शिवचरन, धनवीर, काशी यादव, राहुल, हिमांशु, शिवम, संदीप, हिरदेश आदि रहे।
विज्ञापन

मौन जुलूस निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार शाम मौन जुलूस निकाला गया और नगर के कई मुहल्लों का भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पर पहुुंच कर शहीदों    को श्रद्धांजलि दी गई। मौन जुलूस में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, जावेद सईद, जावेद अख्तर, नसीम राणा, मुदित गुप्ता, योगेश रस्तोगी, आफताब अहमद, लालबहादुर सिंह चौहान, परवेज राजू, कुशलपाल सिंह, महताब अंसारी आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने केंद्र सरकार से आतंक का केंद्र बने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का पुतला फूंका
बिजनौर/हल्दौर में गांव नसीरी में पुलवामा में सैनिकों पर हुए हमले पर रोष जताया गया। गांव वालों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार शाम गांव वालों ने एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पाकिस्तान कायरों की तरह छिपकर वार करता है। उसके हमले में सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की सेना आतंकवादियों और पाकिस्तान से शहादत का पूरा हिसाब लेगी। वक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मामराज सिंह, हुकम सिंह, धर्मेंद्र, बलराम, लाखन सिंह, जसवंत सिंह आदि रहे। वहीं, हल्दौर के गांव चांदा नंगली में ग्रामीणों ने देश के अमर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष चौधरी, जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आराधना, नेहा, बाबूराम आर्य, देवेंद्र प्रधान, सुशील कुमार, लक्की, विकास कुमार, कनक आदि रहे।


कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अफजलगढ/शेरकोट। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद 45 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। भूतपुरी तिराहे पर सोमवार की देर शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च में लेखराज सिंह भूपराम सिंह, पिंटू कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, गोविंद सिंह, बलराम सिंह, इंदर सिंह रहे। उधर, कृष्ण विद्या मंदिर व एके पब्लिक स्कूल में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को स्कूल अध्यापक अध्यापिकाओं व कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी गई। बलराम सिंह गांधी, अरविंद कुमार, गर्वेश कुमार, दुष्यंत कुमार, योगेशश्वर शर्मा, रोताश सिंह रहे। उधर, शेरकोट के रामसहायवाला में आतंकी हमले में हुए शहीदों को पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। सचिन चौहान मंडल संयोजक, गौरव चौहान, भूदेव राणा चौहान, अजय चौधरी, उदयवीर चौधरी, सुधीर, लवी, गजेंद्र, मोहित शर्मा, पुनीत, नवनीत, हितेश रहे। धामपुर में सफाई कर्मचारी पालिका स्थित शिवाजी पार्क में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने नगीना चौक तक रैली निकाली और पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शन में संदीप राजेश पवार, अनिल कुमार, कमल, रणवीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed