नजीबाबाद। दीपावली त्योहार पर दिनभर क्षेत्र में रुक-रुककर जाम लगता रहा। हाईवे से जुड़े फ्लाईओवर और प्रमुख मार्गों पर जाम के कारण लंबी दूरी के वाहन फंसे रहे। रोडवेज बस स्टेंड पर भी बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दीपावली पर्व पर सवेरे से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने से रोडवेज, प्राइवेट बस स्टेंड और डग्गामार वाहनों से यात्रा करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णा टाकीज चौराहा, मालगोदाम तिराह, सीकेआई चौराहा तथा आसपास के क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों पर जाम से लंबी दूरी के यात्री और क्षेत्रवासी हलकान हुए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम तथा क्षेत्रीय पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद