{"_id":"6840970436eaaf1a3600b5c4","slug":"after-fifteen-days-27-villages-got-supply-from-the-correct-line-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151542-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंद्रह दिन बाद 27 गांवों को सही लाइन से मिली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंद्रह दिन बाद 27 गांवों को सही लाइन से मिली आपूर्ति
विज्ञापन
कोतवाली देहात। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 27 गांवों की विद्युत आपूर्ति बुधवार से मुख्य लाइन से शुरू की गई। लगभग 15 दिनों तक वैकल्पिक व्यवस्था करके विद्युत आपूर्ति की जा रही थी।
21 मई को आई आंधी में शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 27 गांवों में 55 विद्युत खंभे टूट गए थे। कई विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइन ध्वस्त हो गई थी। इस दौरान लगभग डेढ़ दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए जंगल की लाइन से गांव की विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। बुधवार को एसडीओ प्रमोद कुमार तथा अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि टूटे खंभे गाड़ने और टूटी लाइन दुरुस्त करने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। उन्होंने बताया कि 12 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। कई गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे ।इस दौरान अधिशासी अभियंता सीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप भी मौजूद रहे।