फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates did not do judicial work on Hapur case

Bijnor News: हापुड़ कांड पर अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Fri, 01 Sep 2023 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates did not do judicial work on Hapur case
बिजनौर। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकील शुक्रवार भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन ने हापुड़ कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता एवं महासचिव संजय कुमार के संचालन में हुई बैठक में हापुड़ कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए गए। वकीलों का कहना था कि इस कमेटी में वकीलों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इस कमेटी से निष्पक्ष जांच की उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं है। निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाए तथा हापुड़ के डीएम, एसपी का तुरंत का बदला किया जाए। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके। वकीलों की हड़ताल के कारण आज भी न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली के अनुसार बिजनौर के वकील हापुड़ के वकीलों के साथ हैं तथा हाई कोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश हापुड़ कांड में जो भी निर्णय लेगी, बिजनौर के वकील उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed