फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adverse entry given to officials of agriculture department

Bijnor News: बिजनौर - कृषि विभाग के अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry given to officials of agriculture department
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में लाभार्थी को बीज किट वितरित करते डीएम उमेश मिश्रा।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार न करने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार न करने, उदासीनता बरतने, समय पूर्वक बैठक न कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सोमवार कलक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित कृषि विभाग की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि योजना के तहत फसली ऋण लेने वाले किसान जिनकी फसल ऋण की सीमा स्वीकृत किया गया हो अथवा ऋण वितरित किया गया हो। वह किसान फसल बीमा के लिए पात्र होंगे, जबकि ऋणी किसानों के लिए योजना पूर्णतः स्वैच्छिक है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए लागू की गई है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीके बंसल आदि उपस्थित रहे। डीएम ने लाभार्थी किसान निपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राजवीर सिंह, केहर सिंह, रामौतार, केहर सिंह, कल्याण सिंह आदि को ज्वार, उड़द, मूंग, कोदो एवं मूंगफली के मिनी किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed