{"_id":"65bbdf01b188df5b3c0560a4","slug":"adulteration-of-colors-and-foreign-fats-found-in-unsafe-foods-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118453-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: असुरक्षित खाद्य पदार्थो में मिली रंग और विजातीय वसा की मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: असुरक्षित खाद्य पदार्थो में मिली रंग और विजातीय वसा की मिलावट
विज्ञापन
-खाद्य पदार्थों के 24 नमूने जांच में फेल, पांच नमूने मिले असुरक्षित
-जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जनवरी में 24 खाद्य पदार्थो के नमूने जांच रिपोर्ट आई, जो मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें से पांच नमूने जांच में असुरक्षित मिले, जिनमें रंग और विजातीय वसा की मिलावट पाई गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जनवरी माह में टांडा माईदास निवासी मोहम्मद यासीन के यहां से लिया गया मिर्च पाउडर का नमूना जांच में असुरक्षित मिला। इनमें रंग की मिलावट पाई गई, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। हल्दौर के मोहल्ला धुलियावाला निवासी विपिन कुमार की श्रीयांश ट्रेडर्स से लिया गया घी का नमूना भी जांच में असुरक्षित आया। इसमें विजातीय वसा की मिलावट पाई गई है। इसके अलावा राजा का ताजपुर निवासी नईम अहमद के यहां से रंगीन खिलौने के नमूने में रंग की मिलावट मिली। इसकी वजह से नमूना असुरक्षित मिला।
शेरकोट के मोहल्ला हलवाईयान निवासी मोहम्मद अरशद के बूंदी का लड्डू का नमूना जांच में असुरक्षित मिला। कोतवाली देहात के गांव बनकला निवासी मोहम्मद इरफान के यहां से लिया गया घी का नमूना जांच में असुरक्षित मिला। इसके अलावा क्रेजी फ्लेवर्ड जैली, भैंस का दूध, धनिया पाउडर, रायता, साबुत हल्दी, छुवारा, नमकीन, छेना मिठाई, मिश्रित दूध, कुट्टू आटा, अरहर दाल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, वनस्पति का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी नादिर अली का कहना है कि जांच में अधोमानक और असुरक्षित पाए गए खाद्य पदार्थो का वाद न्यायालय दाखिल किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।