{"_id":"60845d088ebc3e8dbd7bb5d9","slug":"administration-will-monitor-oxygen-supply-nazibabad-news-mrt5358839164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी करेगा प्रशासन
विज्ञापन
नजीबाबाद में ऑक्सीजन गैस का वितरण कराते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी करेगा प्रशासन
नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने कोविड अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसी स्वामियों को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने ऐसे प्राइवेट अस्पतालों को भी चिह्नित किया है जो संक्रमण के नाम पर अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन गैस की जमाखोरी कर रहे हैं।
एसडीएम ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के गोयल एजेंसीज प्रतिष्ठान को व्यवसायिक कारोबारियों को ऑक्सीजन गैस सिलिंडर न देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उन्हीं अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को कहा है जो कोविड मरीजों के इलाज से जुड़े हैं। एसडीएम ने शनिवार को जांच के दौरान नजीबाबाद तथा आसपास के कई ऐसे अस्पताल चिह्नित किए जिन्होंने कोविड मरीजों के इलाज पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों का भंडारन कर रहे हैं। किरतपुर का एक ऐसा अस्पताल भी चिह्नित किया है जो कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत नहीं है तथा प्रतिष्ठान स्वामी एजेंसी से कोविड मरीजों के इलाज के लिए सिलिंडर प्राप्त कर रहा है। एसडीएम ने प्राइवेट अस्पतालों से कोविड मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय और कोविड अस्पतालों में भेजने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की आवश्यकता होगी उन्हें मांग और आवश्यकता के अनुरूप प्रशासन ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराएगा।