फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ADG inspected the polling station

एडीजी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ADG inspected the polling station
एडीजी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह के समय मतदान धीमी गति से हुआ। उसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी। एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निर्धारित समय से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नहटौर विधानसभा के 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदाताओं ने चुप्पी साधकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नहटौर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लोगों ने आना शुरू कर दिया। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई। मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क पर मतदाताओं के पहुंचने के बाद उन्हों मतदेय स्थल पर भेजा गया। अपने निर्धारित समय पर मतदान समाप्त हो गया। पोलिंग पार्टियाें ने ईवीएम को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed