फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Actor Mushtaq Kidnapping: Search for accused till Uttarakhand and Delhi, wires related to Sunil Pal kidnapping

Actor Mushtaq Khan Kidnapping: उत्तराखंड और दिल्ली तक आरोपियों की तलाश, सुनील पाल अपहरण से जुड़े तार

Wed, 11 Dec 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Dec 2024 07:39 PM IST
सार

मुश्ताक खान ने बिजनौर के उक्त गिरोह के खिलाफ अपहरण और वसूली की रिपोर्ट बिजनौर में दर्ज करा दी। दोनों ही अभिनेताओं का अपहरण इवेंट के लिए बुकिंग करने के बाद दिल्ली बुलाकर किया गया।

विज्ञापन
Actor Mushtaq Kidnapping: Search for accused till Uttarakhand and Delhi, wires related to Sunil Pal kidnapping
मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदर फिल्म में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। पुलिस की टीमों ने बुधवार को दिल्ली और उत्तराखंड में डेरा डाल दिया। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उधर हिरासत में लिए गए छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के बाद मेरठ में करीब आठ लाख की फिरौती वसूली गई। मामले में अभिनेता की पत्नी ने मुंबई में केस दर्ज कराया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने बिजनौर के लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल की पहचान करते हुए दबिश दी। छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मगर लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल हाथ नहीं लगे।
उधर मंगलवार को इस कांड में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब अभिनेता मुश्ताक खान ने भी बिजनौर के उक्त गिरोह के खिलाफ अपहरण और वसूली की रिपोर्ट बिजनौर में दर्ज करा दी। दोनों ही अभिनेताओं का अपहरण इवेंट के लिए बुक करने के बाद दिल्ली बुलाकर किया गया। दरअसल मुश्ताक खान को 20 नवंबर को बुलाया गया था। अपहरण करके बिजनौर लाया गया और करीब दो लाख रुपये वसूल लिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्ताक को लेकर बिजनौर के मंडप में भी पहुंचे थे आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया कि अभिनेता मुश्ताक खान को लेकर आरोपी बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। हालांकि यहां कुछ देर के लिए ठहरे। इसके बाद चाहशीरी स्थित एक मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। 21 नवंबर की सुबह साढ़े तीन बजे जब आरोपी नशे में धुत होकर सो गए तो मुश्ताक खान भाग निकले थे। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम उक्त मंडप में भी दबिश दी और चौकीदार से पूछताछ की।
 
विज्ञापन

मुश्ताक के फोन के जरिए खतौली में की खरीदारी
पुलिस की जांच में सामने आया कि मुश्ताक खान के फोन से भुगतान करते हुए आरोपियों ने खतौली में एक मिक्सर और पानी गर्म करने का हीटर खरीदा था। कुछ नगदी भी निकाली। इस तरह से दो लाख की वसूली की गई थी।

लवी पाल की गिरफ्तारी से खुलेगा राज
सूत्रों का दावा है कि पुलिस मुख्य आरोपी लवी पाल को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लवी पाल का फोन बंद है। कुछ देर लिए लवी पाल व्हाट्स एप से संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि लवी पाल ने पुलिस को दिए मैसेज में कहा कि इस कांड का पूरा चिट्ठा खोलकर रख देगा।
 

Actor Mushtaq Kidnapping: Search for accused till Uttarakhand and Delhi, wires related to Sunil Pal kidnapping
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
सुनील पाल केस में ऑडियो ने मचा दी सनसनी
22 नवंबर को काफी विद एलोन फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी को लिखा है हास्य कलाकार सुनील पाल ने, जबकि उनकी पत्नी सरिता पाल ने प्रोड्यूस किया है। लोगों में चर्चा है कि उक्त फिल्म में बिजनौर के लोगों का भी पैसा लगा है। इस अपहरण कांड को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि सुनील पाल और अपहरणकर्ता के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि उक्त ऑडियो के बारे में सुनील पाल ने सफाई दी कि उन्हें दबाव में लेकर ऐसा बुलवाया गया था।

ये बोले एएसपी सिटी
मुश्ताक खान अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली और उत्तराखंड में भी पुलिस की टीमों को भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed