फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: two youth have died in road accident one injured

बिजनौर में दो दर्दनाक हादसे: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, सदमे में परिवार

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
सार

Accident in Bijnor: बिजनौर में गुरुवार को सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Accident in Bijnor: two youth have died in road accident one injured
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में गुरुवार को अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन


हादसा - 1
धामपुर में जैतरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट गुरुवार को वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को अभी नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव जैतरा के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन के गुजरने के बाद जब फाटक खुला तो वाहन स्वामी अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर से जाने का प्रयास करने लगे। तभी एक छोटा हाथी वाहन गुजर रहा था। वहां सड़क पर खड़े युवक को वाहन ने चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया युवक के सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान ललित (30) पुत्र सुखलाल सिंह निवासी गांव परमावाला के रूप में हुई। ललित बिजली मैकेनिक था, बिजली का काम करने के लिए धामपुर आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा

हादसा - 2
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

नगीना में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माई दास निवासी 22 वर्षीय सलमान अपने साथी 19 वर्षीय साहिल के साथ बाइक से गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे बिजनौर से अपने गांव जा रहा था। जब वह नजीबाबाद-रायपुर रोड पर रायपुर थाने से पहले पहुंचा तो उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। साहिल को गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed