{"_id":"6a3593aee5d56b7ee80d30d4","slug":"a-young-man-died-after-being-beaten-by-a-moneylender-his-family-staged-a-protest-at-the-police-station-bijnor-news-c-14-mrt1029-1222632-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साहूकार की पिटाई से युवक की माैत, परिजनों ने दिया थाने में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साहूकार की पिटाई से युवक की माैत, परिजनों ने दिया थाने में धरना
विज्ञापन
किरतपुर में कर्जदार युवक की मौत पर गमजदा उसकी पत्नी और बच्चे। स्रोत वीडियो ग्रैब
किरतपुर। एक लाख रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने पर साहूकार ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी दो दिन बाद अस्पताल में माैत हो गई। परिजनों ने आरोपी साहूकार पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में धरना दिया। पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को घर भेजा। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं, साहूकार ने पिटाई के आरोप से इन्कार किया है।
मोहल्ला जाटान निवासी नीरज (40) पुत्र ज्ञान सिंह बैंड में काम करता था। उसके भाई अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नीरज ने साहूकार से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इस पर आठ प्रतिशत ब्याज हर महीने देता रहा। जून माह की ब्याज देने में देरी हो गई। इसी बात पर साहूकार ने नीरज को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। अंकित ने यह भी आरोप लगाया कि कर्ज देने वाले ने उसे भी धमकी दी थी कि अगर पैसा नहीं मिला तो अपनी तरह से वसूली करेगा।
अंकित ने बताया कि ब्याज की रकम नहीं पहुंचने पर 15 जून की शाम करीब पांच बजे आरोपी उनके घर पहुंचा और नीरज को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। ढाई घंटे बाद दूसरा व्यक्ति नीरज को छोड़ने के लिए आया। 16 जून की सुबह करीब दस बजे नीरज की तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को नीरज की मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार की शाम नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों को पता चला कि नीरज की तबीयत साहूकार की पिटाई की वजह से खराब हुई थी। इसके बाद परिजन 18 जून की रात करीब 10 बजे किरतपुर थाने पहुंचे और साहूकार के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांंग करते हुए धरना दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर भी दी। एक घंटे बाद पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों का धरना समाप्त कराया। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उसने केवल उधार के रुपये मांगे थे। पिटाई का आरोप निराधार है। रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ आकांक्षा गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
... तो एक साल में दोगुनी हो जाती है कर्ज की रकम
नीरज के पिता ज्ञान सिंह ने बताया कि आठ प्रतिशत की ब्याज दर पर पैसा उधार लिया था। हर महीने आठ हजार रुपये ब्याज बन जाता है। ब्याज के इस कुचर्क में एक साल में कर्ज की रकम दोगुनी हो जाती है। अवैध तरीके से भारी भरकम ब्याज वसूलने वालों पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।