फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A teacher was duped of Rs 5.40 lakh under the guise of a bonus on life insurance.

Bijnor News: जीवन बीमा पर बोनस की आड़ में शिक्षक से 5.40 लाख की ठगी

Sat, 29 Aug 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A teacher was duped of Rs 5.40 lakh under the guise of a bonus on life insurance.
बिजनौर। जीवन बीमा पर बोनस दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से 5.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने खुद को बैंक प्रबंधक बताया। बाद में 12 लाख की और डिमांड की गई मगर शिक्षक की पत्नी ने झगड़कर और पैसा देने से रोक लिया।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पंजाब नेशनल बैंक में जीवन बीमा पॉलिसी है। इसमें सालाना 56 हजार रुपये जमा किए जाते हैं। कहा कि उनके पास एक फोन आया, कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रबंधक और नाम राज मल्होत्रा बताया। आरोपी बोला कि तुम्हारी पॉलिसी पर 70 हजार रुपये का बोनस बन रहा है। मगर यह बोनस उन्हें मिलने के बाद एजेंट के खाते में चला जाएगा।
विज्ञापन

अगर अपने खाते में बोनस की रकम चाहिए तो 24 हजार रुपये देने होंगे। साइबर ठग के कहने पर शिक्षक ने 24 हजार रुपये बताए खाते में जमा कर दिया। इसके बाद साइबर ठग ने अपने जाल में फंसा लिया। बाद में कर और अन्य खर्च बताते हुए पांच लाख चालीस हजार रुपये दो खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने पांच अन्य पॉलिसी कर देने की बात कही। फिर उन पर भी बोनस दिलाने का झांसा देने लगा। जिसके बाद 12 लाख रुपये और देने की डिमांड की गई। इससे शिक्षक की पत्नी को ठगी की आशंका हुई। इसके बाद शिक्षक की पत्नी ने झगड़कर बाकी रकम देने से रोक लिया। उधर बोनस की रकम खाते में नहीं आने पर ठगी का एहसास हुआ। शिक्षक की रकम रुद्रपुर और जयपुर के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed