{"_id":"6a63af821dc0c4eea005d4df","slug":"a-teacher-suffering-from-illness-was-duped-and-rs-640-lakh-was-siphoned-off-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-185870-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीमारी से जूझ रहे शिक्षक को ठगा, 6.40 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीमारी से जूझ रहे शिक्षक को ठगा, 6.40 लाख उड़ाए
विज्ञापन
बिजनौर। साइबर अपराधी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को भी पार कर रहे हैं। दरअसल साइबर ठगों ने इलाज के लिए एकत्र की रकम को अस्पताल में अपॉइंटमेंट की आड़ में उड़ा लिया। बीमार शिक्षक की पत्नी की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पीड़ित परिवार इलाज के लिए फिर से रकम जुटाने की जद्दोजहद में लगा है।
धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी शाईस्ता पत्नी मोहम्मद सादिक ने थाना साइबर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाईस्ता ने बताया कि उनके पति को लीवर संबंधी बीमारी है। लीवर के प्रत्यारोपण की सलाह भी चिकित्सकों की ओर दी जा रही है। अब उन्हें मेदांता अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेना था, जिसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का प्रयास किया। इसके बाद दो फोन नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि मेदांता अस्पताल के लिए अपॉइंटमेंट लेना है तो जैसा हम कह रहे हैं, वैसा करो। फिर आरोपियों ने व्हाट्सअप कॉल पर बात करते हुए एक ऐप भेजा, कहा गया कि पांच रुपये भेजो। मोहम्मद सादिक के फोन पर ऐसा नहीं हो पाया तो फिर ठगों ने बोला कि दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल करो। इसके बाद शाईस्ता ने अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड किया। आरोपियों ने वीडियो कॉल भी की। इसके बाद साइबर अपराधियों ने नौ बार में शाईस्ता के खाते से छह लाख चालीस हजार रुपये उड़ा लिए।
शाईस्ता ने बताया कि उनके पति प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं और लीवर की बीमारी से पीड़ित है। किसी तरह से रकम जोड़कर बैंक खाते में जमा की गई थी। 21 जुलाई को उनके खाते से पैसा ट्रांसफर किया गया है। रकम भी उस वक्त उड़ाई गई जब वे इलाज के लिए दिल्ली पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
मरीज ही नहीं, जाल में फंस चुके हैं चिकित्सक
साइबर ठगों के जाल में मरीज ही नहीं बल्कि चिकित्सक भी फंस चुके हैं। पिछले दिनों चांदपुर निवासी डॉ. नवोदिता चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि उनके और उनके पति (डिप्टी सीएमओ) के खाते से तीन लाख 25 हजार रुपये उड़ाए गए। कहा था कि छह जुलाई को ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एप डाउनलोड किया, जिस पर पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया के दौरान उनके खातों से रकम निकाल ली गई थी। डॉ. नवोदिता चांदपुर में क्लीनिक चलाती हैं जबकि उनके पति डॉ. आमोल कुमार सिंह अमरोहा में डिप्टी सीएमओ हैं।
मेदांता अस्पताल में अपॉइंटमेंट की आड़ में की गई ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खातों की पहचान की जा रही है। ..डॉ कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी-