फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A seven-year-old girl injured in the accident also died.

Bijnor News: हादसे में घायल सात साल की बच्ची ने भी तोड़ा दम

Mon, 31 Aug 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl injured in the accident also died.
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल बेटी आराध्या (7) ने भी मेरठ ले जाते समय दम तोड़ दिया जबकि मां रचना की हादसे के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी मुकेश, पत्नी रचना व दो बच्चों के साथ ससुराल किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर से रक्षाबंधन मना कर घर लौट रहा था। हाईवे पर गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार रचना की मौत हो गई थी। बेटी आराध्या (7) को गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया था। बिजनौर से शनिवार रात करीब 9:30 बजे मेरठ के लिए ले जाते समय आराध्या ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में मुकेश और उसका 13 वर्षीय पुत्र प्रत्यक्ष भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

एक ही परिवार से मां-बेटी की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। आज रविवार को मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिए। उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed