{"_id":"6a875adc1718673f680959e5","slug":"a-hammer-was-taken-to-the-workshop-walls-made-of-old-bricks-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188133-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुरानी ईंटों से बनी वर्कशॉप की दीवारों पर चला हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुरानी ईंटों से बनी वर्कशॉप की दीवारों पर चला हथौड़ा
विज्ञापन
बिजनौर में आईटीआई में कक्ष निर्माण के लिए लगाई गई पुरानी ईट को तोड़ते श्रमिक। संवाद
-राजकीय आईटीआई के परिसर में चार करोड़ से बनाई जा रही है वर्कशॉप
-डीएम ने दिए जांच के आदेश, तीन सदस्य कमेटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजकीय आईटीआई परिसर में वर्कशॉप की नींव में पुरानी ईंट लगाने का मामला तूल पकड़ गया। बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने सुबह से ही पुरानी ईंट से बनी दीवार पर हथोड़ा चलवा दिया। उधर डीएम ने इसकी जांच शुरू करा दी और तीन सदस्य कमेटी का गठन कर दिया। यह कमेटी दिन के समय इस पूरे मामले की जांच करने आईटीआई परिसर भी पहुंची।
नगीना रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में चार करोड़ की लागत से वर्कशॉप का राजकीय निर्माण निगम की ओर से निर्माण किया जा रहा है। यहां डीएम कंपाउंड और कलक्ट्रेट से निकली पुरानी ईंटों का प्रयोग कक्ष की नींव में किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला के 20 अगस्त के अंक में पुरानी ईंटों से बना दी वर्कशॉप की नींव शीर्षक सेे खबर प्रकाशित हुई। खबर छपने के बाद सुबह से ही श्रमिकों ने मशीन से नींव उखाड़कर पुरानी ईंटों का हटाने का काम शुरू कर दिया। बाद में डीएम ने जांच के लिए एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा, पीडब्लूडी एक्सईन, आरईएस एक्सईन की तीन सदस्य कमेटी गठित की। टीम ने आईटीआई पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
वर्जन::
स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन लैब में पुरानी ईंटों का प्रयोग पाया गया। जिन्हें मौके पर गिराया जा चुका था। समिति जांच आख्या डीएम को प्रेषित करेगी। जांच आख्या के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। - स्मृति मिश्रा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
-- --
वर्जन::
वर्कशॉप की नींव में पुरानी ईंट लगाने के मामले में तीन सदस्य कमेटी गठित की है। जांच में घटिया सामग्री लगाने और पुराने ईंट लगाने का दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। - जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर