{"_id":"5e4ed8ad8ebc3ef26131d2f7","slug":"a-glimpse-of-innovation-in-bhojpur-s-school-bijnor-news-mrt470026035","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर के स्कूल में नवाचार की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर के स्कूल में नवाचार की दिखी झलक
विज्ञापन
भोजपुर के स्कूल में नवाचार की दिखी झलक
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा में नवाचार के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोजपुर भोपतपुर में छात्र-छात्राओं की दक्षता परीक्षा करा कर नवाचार की झलक दिखाई दी। परीक्षा की टॉपर छात्रा मिनाक्षी को बीएसए महेश चंद्र, बीईओ अजय कुमार ने साइकिल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक जयदीप मलिक ने बीएसए से पुस्तकालय व मल्टी हैंडवास सिस्टम का शुभारंभ कराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक जयदीप मलिक की देखरेख में स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। स्कूल में कराए जा रहे नवाचार की बानगी की झलक भी स्कूल में खूब दिखाई दी। स्कूल में 15 दिन पूर्व कराई गई दक्षता परीक्षा में स्कूल के सभी पंजीकृत 119 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। शिक्षक जयदीप मलिक ने बताया कि परीक्षा में कक्षा आठ की छात्रा मीनाक्षी टॉपर रही। जबकि रूपाली ने दूसरा स्थान व नीशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर छात्रों को शिक्षक जयदीप मलिक की ओर से एक साइकिल बीएसए व बीईओ ने सौंपी। जबकि दूसरे स्थान पर आई छात्रा को बैग व तीसरे स्थान पर रही छात्रा को डिक्शनरी दी गई। स्कूल के 50 बच्चों को एक एक ज्योमैट्रिक्स बॉक्स दिया गया। बीएसए ने स्कूल में कंपोजिट ग्रांट से तैयार कराए गए मल्टीपल हैंडवॉस सिस्टम व पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने शिक्षक जयदीप मलिक, आरती राजपूत, रूपेश कुमार के शिक्षण कार्यों को सराहा। बीईओ अजय कुमार ने ब्लॉक के अन्य शिक्षकों से भी बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। कार्यक्रम में शिक्षक चित्र कुमार, संजीव कुमार, शैली वर्मा, लुबना फसीह ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार, संचालन अजित सिंह ने किया।