फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A girl was sexually assaulted in Bijnor and police have started investigating the case

Bijnor News: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, कश्मीर भाग गया आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

Bijnor News : शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी कश्मीर भाग गया।

विज्ञापन
A girl was sexually assaulted in Bijnor and police have started investigating the case
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

बिजनौर में शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी कश्मीर भाग गया। दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़िता से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


बिजनौर शहर में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैफी नाम का एक आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया था। परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की। मामला खुलता देख आरोपी कश्मीर भाग गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

वहीं शनिवार की शाम एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की। पुलिस ने आरोपी युवक सैफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण पुलिस गंभीरता दिखा रही है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed