{"_id":"6165cec78ebc3e626d1aeca7","slug":"a-girl-has-trapped-the-manager-of-an-insurance-company-in-honey-trap-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीमा कंपनी के प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी को कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीमा कंपनी के प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी को कोशिश
Wed, 13 Oct 2021 12:11 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:11 AM IST
सार
बिजनौर में एक कंपनी के प्रबंधक को युवती ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रकम मांगी। वहीं इस मामले में प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
हनी ट्रैप का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात एक बीमा कंपनी के प्रबंधक को युवती ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम मांगी जा रही है। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के रहने वाला युवक बीमा कंपनी में प्रबंधक है, जो बिजनौर में तैनात है। मंगलवार को थाने पहुंचकर प्रबंधक ने तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि वह सोमवार शाम नहटौर से लौट रहे थे। झालू के पास एक युवती ने उन्हें रोका और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद युवती ने मोबाइल से नंबर ले लिया। युवती ने रात में वीडियो कॉल कर बातों से फंसा लिया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं
विज्ञापन
वहीं मंगलवार सुबह उस युवती का फोन आया। जिसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही मोटी रकम एक खाते में जमा कराने के लिए कहा। घबराए प्रबंधक ने अपने परिवार वालों को बताया। परिवार वाले भी बिजनौर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम