फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A four member team was formed to inspect the medical hospital.

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए चार सदस्य टीम गठित

Wed, 23 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A four member team was formed to inspect the medical hospital.
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में लगातार लापरवाही सामने आ रही हैं। जिसको लेकर अब मेडिकल प्रशासन सख्त हो गया है। प्राचार्या के नेतृत्व में चार सदस्य कमेटी गठित की गई है। जो रोजाना मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेगी।
विज्ञापन


महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बैठक हुई। स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिए गठित टीम में प्राचार्या, उप प्राचार्य, सीएमएस, सफाई पर्यवेक्षक रहेंगे। बैठक में पूर्व निर्धारित ड्यूटी समय सारणी के अनुसार सभी नर्सिंग स्टाफ का समय से वार्ड में ड्यूटी करने, संबंधित चिकित्सकों को समय से सूचित कर सभी वार्डों में मरीजों की निगरानी एवं देखभाल में गंभीरता लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी चिकित्स्कों, जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट एवं सभी संकाय सदस्य सफेद एप्रन पहनकर अस्पताल परिसर में रहेंगे। साथ ही वार्ड, इमरजेंसी, आईसीयू एवं ओपीडी में कार्यरत स्टॉफ निर्धारित वेश भूषा में रहने के निर्देश जारी किए गए। प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने कहा कि सीएमएस डॉ. मनोज सेन से अस्पताल प्रबंधन से संबंधित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई। सभी विभागाध्यक्षों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका वेतन काटने सहित अन्य कार्रवाई करेंगे। सभी चिकित्सकों, स्टाफ को मरीजों का बेहतर इलाज एवं देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed