फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A family of thieves: Major theft uncovered in Najibabad, goods worth 6 crores recovered, 7 arrested

चोरों का खानदान: नजीबाबाद में बड़ी चोरी का खुलासा, 6 करोड़ का माल बरामद, 7 गिरफ्तार; सभी आपस में रिश्तेदार

Wed, 12 Nov 2025 05:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 12 Nov 2025 05:44 PM IST
सार

Bijnor News: नजीबाबाद चौक बाजार में योगेश कुमार की बर्तनों की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारकर पकड़ा। उसकी निशानदेही पर छह अन्य को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भाई-बहन और पति-पत्नी भी शामिल हैं। इनसे साढ़े चार किलो से ज्यादा सोना और साढ़े आठ किलो से ज्यादा चांदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
A family of thieves: Major theft uncovered in Najibabad, goods worth 6 crores recovered, 7 arrested
गोली लगने के बाद पकड़ा गया आरोपी शोएब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
4.5 kg gold and 8.5 kg silver recovered: नजीबाबाद के चौक बाजार स्थित दुकान से करीब छह करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है। चोरी किए गए माल में सोने-चांदी के निर्मित/अर्धनिर्मित आभूषण और सामान शामिल है, जिनकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह चोरी 27 सितंबर 2025 की रात को नजीबाबाद के चौक बाजार में स्थित योगेश कुमार की बर्तनों की दुकान में हुई थी। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और ढाई लाख रुपये नकदी की चोरी की थी। वादी योगेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
 

घटना के तत्काल बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं। मुखबिर द्वारा 12 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 5:57 बजे स्वाट, सर्विलांस टीम को सूचना दी गई कि चोरी की घटना से संबंधित एक अभियुक्त, शोएब बिजनौर तिराहे से पूरनपुर रोड के पास नवनिर्मित कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में छिपा हुआ है। वह चोरी किए गए माल में से अपने हिस्से को लेकर देहरादून भागने की फिराक में है।
 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्वाट, सर्विलांस टीम और थाना नजीबाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अभियुक्त शोएब ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

पूछताछ में खुलासे और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी
पूछताछ के दौरान करीब 19 साल के आरोपी शोएब ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी की योजना उसके मौसा जफर अली और मौसी राबिया उर्फ चांदो ने वारदात से करीब डेढ़ माह पूर्व बनाई थी। उन्होंने ही शोएब और उसके मौसेरे भाई फराज को दुकान में कीमती माल और जेवरात होने की जानकारी दी थी। योजना के अनुसार, शोएब और फराज ने छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था।

शोएब ने बताया कि इस वारदात में जफर अली, राबिया, सहाना, रावेद, आसिया, खुर्शीदा और जेबा भी शामिल थे, जिनके बीच चोरी का माल बांटा जाना था। पुलिस ने अभियुक्तों राबिया उर्फ चांदो, जफर अली, सहाना, रावेद, आसिया एवं खुर्शीदा को फराज के घर से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 2624.52 ग्राम सोना, 8700 ग्राम चांदी बरामद हुई।
 

बरामदगी और अनुमानित मूल्य
पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की कुल बाजारी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त शोएब के कब्जे से एक पासपोर्ट, 800 रुपये, एक तमंचा, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।

वांछित अभियुक्त और आपराधिक इतिहास
इस मामले में फराज और जेबा नामक दो अभियुक्त अभी भी वांछित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शोएब का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त जफर अली का भी आपराधिक इतिहास पाया गया है। शोएब और खुर्शीदा भाई बहन हैं, राबिया और जफर अली पति-पत्नी हैं। बाकी अन्य भी आपस में रिश्तेदार है। 

पुलिस टीम की सराहना
इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सचिन मलिक, सर्विलांस सेल प्रभारी सुनील सिंह सहित कई उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की प्रशंसा की है। साथ ही 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है। 
 

गिरफ्तार अभियुक्त
1.  शोएब पुत्र जफर खां
2.  राबिया उर्फ चांदो पत्नी जफर अली
3.  जफर अली पुत्र हसमत अली
4.  सहाना पत्नी मो. सलीम
5.  रावेद पुत्र शौकत अली
6.  आसिया पत्नी फुरकान
7.  खुर्शीदा पुत्री जफर खां
 

वांछित अभियुक्त
1.  फराज पुत्र जफर अली
2.  जेबा पुत्री इकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed