{"_id":"67f81e0697558c9efa05743c","slug":"a-fake-instagram-id-was-created-in-the-name-of-a-woman-and-obscene-videos-were-postea-fake-instagram-id-was-created-in-the-name-of-a-woman-and-obscene-videos-were-posted-bijnor-news-c-14-mrt1058-829584-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना पोस्ट किए अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना पोस्ट किए अश्लील वीडियो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आरोपी ने अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट कर दिए। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला के पति ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है। आरोपी आईडी से अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने महिला के पति के पास भी मैसेज और वीडियो भेजे हैं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की तो बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर खादर निवासी सौरभ कुमार शर्मा का नाम सामने आया। सौरभ के मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाई गई थी।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सौरभ कुमार शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।