{"_id":"67bb6963a1c3dd93940074af","slug":"a-dog-bit-12-shiv-devotees-near-bada-mandir-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-143751-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बड़ा मंदिर के पास कुत्ते ने 12 शिवभक्तों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बड़ा मंदिर के पास कुत्ते ने 12 शिवभक्तों को काटा
Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगीना। प्रसिद्ध बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के गेट पर एक कुत्ते ने करीब 12 शिव भक्तों को काटकर जख्मी कर दिया है। पालिका प्रशासन कुत्ते को पकड़ने में असहाय नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर के प्रसिद्ध बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में रोजाना शिव भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले का कहना है कि मंदिर गेट पर मौजूद एक कुत्ते ने कई दिन से मंदिर आने वाले करीब 12 शिव भक्तों को काटकर जख्मी कर दिया है। पालिका व तहसील प्रशासन से उसे पकड़ने की कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन सभी ने इस समस्या से समाधान करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
पालिका सभासद गोपाल शर्मा का कहना है कि कुत्ते को पकड़ने के लिए पालिका प्रशासन से बात की गई है लेकिन उन्होंने कोई मदद करने से मना कर दिया है।
एसडीएम आशुतोष जायसवाल का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन को बोल दिया गया है। शीघ्र कुत्ते को पकड़वा लिया जाएगा।